मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव बना मजाक, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष ने साधा निशाना

By दिनेश शुक्ल | Dec 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में ऑनलाइन प्रक्रिया से करवाए गए युवा कांग्रेस अध्यक्ष और पदाधिकारियों के चुनाव मजाक बनकर रह गया है। दरअसल युवा कांग्रेस चुनाव में ऐसे लोगों को चुन लिया गया है जो भाजपा के कार्यकर्ता है यही नहीं ऐसे कई कार्यकर्ता भी शामिल है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वही युवा कांग्रेस के ऑनलाइन हुए चुनाव को लेकर जहाँ खुद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सवाल खड़े किए है तो वही अब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने इन चुनावों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मजाक बताया है।   

इसे भी पढ़ें: पूर्व महापौर आलोक शर्मा की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने किया धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज

युवा मोर्चा अध्यक्ष पाण्डे ने कहा कि ऐसे चुनाव से क्या कांग्रेस सशक्त होगी ? यह चुनाव महज खानापूर्ति बनकर रह गया है। कांग्रेस को चाहिए कि अपने नेताओं को पद दें। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पद की जरूरत नहीं है। डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवक कांग्रेस का सही मायने में चुनाव होता तो न भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस पदाधिकारी बनते और न ही परिवारवाद हावी होता। यह युवक कांग्रेस का चुनाव महज तमाशा बनकर रह गया है।

इसे भी पढ़ें: महिला थाना प्रभारी के साथ व्यापारी ने की बत्तमीजी, दो पुलिसकर्मियों को आई चोटें

वही युवा कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार भोपाल के विवेक त्रिपाठी ने आपने ही दल द्वारा करवाए गए चुनाव पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। वही ऑनलाइन हुए युवा कांग्रेस के चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे कांतिलाल भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया को अध्यक्ष चुना गया है। जानकारों की माने तो इस पूरे चुनाव में राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डॉ. विक्रांत भूरिया को जीताने के लिए हर तरह की कोशिश की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर