Uttar Pradesh में अब माफियाओं की खैर नहीं, योगी सरकार लेकर आई ऑपरेशन कनविक्शन, जानें इसके बारे में

By अंकित सिंह | Jun 26, 2023

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार अपराध के खिलाफ कमर कस रही है। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे है। माफियोओं और अपराधियों के खिलाफ भी एक्शन लगातारी जारी है। योगी सरकार का दावा है कि कानून व्यवस्था को लेकर उसकी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' नाम से एक नई कार्य योजना बनाई है। इसके उद्देश्य जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को शीघ्र सजा सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें: UP Government ने 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुँचे। वाराणसी पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने के उपरांत सीएम योगी सीधे काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा काल भैरव का पूरे विधि विधान से दर्शन और पूजन किया। सीएम योगी इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वेश्वर का षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। जून महीने में मुख्यमंत्री की ये तीसरी वाराणसी यात्रा है। इससे पहले वे 11 जून और 15 जून को भी वाराणसी का दौरा कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे