अच्छा तो ये बात है...Canada PM और Chinese President Xi की बेटियां Harvard में पढ़ती हैं तभी Trump इस University के पीछे पड़े हैं

By नीरज कुमार दुबे | Jun 02, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के खिलाफ जो अभियान छेड़ा हुआ है उसका असली निशाना कहीं कनाडा के प्रधानमंत्री और चीन के राष्ट्रपति की बेटियां तो नहीं हैं? यह सवाल इसलिए उठा है क्योंकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बेटियाँ हार्वर्ड विश्वविद्यालय से निष्कासन की संभावना का सामना कर रही हैं। हम आपको बता दें कि यह कदम ट्रंप प्रशासन द्वारा अमेरिका के उदारवादी विश्वविद्यालयों को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत उठाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Trump के स्टील टैरिफ से दुनिया भले ही परेशान, भारत पर नहीं पड़ने वाला कोई असर, जानें कारण

हम आपको बता दें कि MAGA के निशाने पर शी जिनपिंग की बेटी शी मिंग्ज़े भी हैं, जिन्होंने 2014 में एक छद्म नाम के तहत हार्वर्ड से साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और अब माना जा रहा है कि वे उच्च शिक्षा के लिए हाल ही में फिर से हार्वर्ड लौटी हैं। कनाडा और चीन के नेताओं की बेटियों के खिलाफ चल रही यह "वीमेनहंट" मुहिम ट्रंप प्रशासन के उस व्यापक प्रतिबंध के बाद सामने आई है, जिसमें हार्वर्ड में आने वाले सभी विदेशी छात्रों पर रोक लगा दी गई है। हम आपको बता दें कि मौजूदा छात्रों को या तो किसी अन्य कॉलेज में ट्रांसफर करना होगा या फिर अपने वीजा की वैधता खोने का खतरा उठाना होगा।

इसके अलावा, MAGA ट्रोल्स ने भारतीय-अमेरिकी छात्रा मेघा वेमुरी पर भी हमला जारी रखा है। हम आपको बता दें कि मेघा ने MIT के दीक्षांत समारोह में इज़राइली सेना से विश्वविद्यालय के संबंधों की आलोचना की थी और ग़ाज़ा के पीड़ितों के प्रति समर्थन जताया था। इसके बाद MIT ने उन्हें समारोह में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया। विश्वविद्यालय ने कहा, "MIT अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करता है लेकिन किसी को भी संस्थान के महत्वपूर्ण समारोह को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।" वहीं, मेघा को उदारवादी समुदाय से व्यापक समर्थन मिल रहा है। हम आपको बता दें कि हार्वर्ड से स्नातक करने वाले प्रमुख भारतीयों में आनंद महिंद्रा, राहुल बजाज, पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल और नैना लाल किदवई शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात