पेरू के उत्तर प्रशांत तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप, 16वीं सदी का चर्च हुआ तबाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

लीमा। पेरू के उत्तर प्रशांत तट पर शु्क्रवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे बेहद प्राचीन गिरजाघर क्षतिग्रस्त हो गया और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वे विभाग की ओर से बताया गया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर सुल्लाना शहर से आठ किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में आया। भूकंप दक्षिण इक्वाडोर तक महसूस किया गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में धनशोधन के जुर्म में भारतीय नागरिक को 15 महीने की जेल की सजा

भूकंप से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। एक दीवार ढहने से एक महिला मलबे में दबने से घायल हो गई। स्थानीय टीवी स्टेशनों पर प्रसारित फुटेज में पियूरा स्थित 16वीं सदी के गिरजाघर का एक हिस्सा भूकंप के कारण ढहता नजर आया। भूकंप के कारण अन्य समुदायों के दो धर्मस्थलों और तीन दमकल केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो सैन्य परेड को बीच में छोड़कर पियूरा के लिए रवाना हो गए। भूकंप पेरू में भी महसूस किया गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana