पुणे क्रिकेट स्टेडियम में 'इंग्लैंड वापस जाओ’ के नारे लगाने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2021

पुणे। पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में घुसने और ‘इंग्लैंड वापस जाओ’ के नारे लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वे ब्रिटेन से छत्रपति शिवाजी की प्रसिद्ध तलवार वापस लाने की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भारत और इग्लैंड के बीच गहुंजे स्टेडियम में 23,26 और 28 मार्च को तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होने हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पांचों का दावा है कि वे कोल्हापुर के एक संगठन के सदस्य हैं और उनके प्रदर्शन का मकसद ब्रिटेन से छत्रपति शिवाजी महाराज की भवानी तलवार वापस मांगना है जो कोल्हापुर के शिवाजी चौथे ने राजकुमार वेल्स को दी थी।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है