ठाणे के ग्रामीण इलाकों में 11 महीने बाद खुले कॉलेज, जारी किए गए गाइडलाइंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

ठाणे। कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले करीब 11 महीने से बंद महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों को सोमवार से खोल दिया गया। कलेक्टर राजेश नारवेकर ने रविवार को एक आदेश जारी करते हुए जिले के ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी। आदेश में कहा गया है कि एक दिन में सिर्फ 50 फीसदी उपस्थिति की अनुमति है और शैक्षणिक संस्थानों को कोविड-19 संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे CM विजय रुपाणी, अधिकारी ने दी जानकारी

वहीं, शहरी इलाकों में आने वाले कॉलेजों पर संबंधित नगर निगमों के दिशानिर्देश लागू होंगे। ठाणे में रविवार को कोविड-19 के 354 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,57,745 हो गई। जिले में अब तक 6,202 लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा