महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कुछ अन्य नेताओं ने कोरेगांव भीमा युद्ध की 203वीं बरसी पर शुक्रवार को पुणे के निकट ‘जय स्तंभ’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख, ऊर्जा मंत्री डॉक्टर नितिन राउत समेत अन्य नेताओं ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक पुणे-अहमदनगर रोड पर पेरना गांव के पास है। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने भी जय स्तंभ पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अजित पवार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे स्मारक पर न आएं और घर में रहकर श्रद्धांजलि दें। ‘जय स्तंभ’ पर हर साल लाखों लोग इस युद्ध की बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए जुटते हैं। यह लड़ाई एक जनवरी,1818 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के पेशवा योद्धाओं के बीच हुई थी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह