मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी, फडणवीस बोले- इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार गंभीर, पूरी होगी जांच

By अंकित सिंह | Aug 20, 2022

मुंबई पुलिस को 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। इस खबर के साथ ही अब महाराष्ट्र सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर हो गई है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी सरकार इस धमकी भरे संदेश को बहुत गंभीरता से ले रही है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों को मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। खबर के मुताबिक पाकिस्तान स्थित एक फोन नंबर से मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों की चेतावनी वाला संदेश मिला था। इसमें यह भी लिखा गया था कि भारत में 6 लोग इस योजना को अंजाम देंगे। हालांकि जैसे ही यह खबर मुंबई पुलिस को मिली, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पूरे मामले को डिकोड करने की कोशिश की है। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: पालघर में 1400 करोड़ रुपये कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा ‘मेफेड्रोन’ जब्त

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी जिक्र किया गया है कि उनके कुछ सहयोगी भारत में काम कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि धमकी देने वाले संदेश जिस नंबर से भेजे गए थे, उसका कोड पाकिस्तान का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने इन संदेशों को गंभीरता से लिया है। धमकी भरे संदेशों की जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। हम तटीय सुरक्षा को लेकर चौकन्ने हैं और तटरक्षक बल के साथ समन्वय कर रहे हैं।’’ पुलिस आयुक्त ने बताया कि ‘सुरक्षा कवच’ अभियान शुरू किया गया है और तटीय क्षेत्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फणसालकर ने कहा कि वर्ली पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले, शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश मिले। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम