किसानों पर अत्याचार पर चर्चा के लिए 17 फरवरी को मुजफ्फरनगर में महापंचायत: राकेश टिकैत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि देश में प्रदर्शनकारी किसानों पर हो रहे अत्याचार पर चर्चा के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के किसानों और बीकेयू के कार्यकर्ताओं से सिसौली के किसान भवन में आयोजित होने वाली महापंचायतमें शामिल होने का आह्वान किया गया है।

टिकैत ने फेसबुक पर किए पोस्ट में कहा, “ आप सभी किसानों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया जाता है कि राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्णयानुसार 17 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित किसान भवन सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश के मौजूदा हालात व आंदोलन कर रहे किसानों पर हो रहे जुल्म को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इस मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,दिल्ली,हरियाणा के भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

किसानों की मंगलवार को हरियाणा पुलिस से पंजाब से लगती राज्य की सीमा पर दो स्थानों पर झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया था। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Trump के फ्रेंडली टेकओवर प्लान ने दुनियाभर में मचाया हड़कंप! वेनेजुएला-ईरान के बाद अब इस देश से अमेरिका करेगा 64 साल पुराना हिसाब बराबर

बेड पर न्यूड पड़ी थी दुनिया की मशहूर स्टार Kylie Jenner, सिर्फ स्टॉकिंग्स पहनकर बिस्तर पर हुईं बेपर्दा, तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने!

Opposition के Mic Off के आरोप पर Speaker Om Birla का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं है

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलने से जम्मू-कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठे सवाल