महाराष्ट्र पुलिस के 346 और कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अब तक 148 कर्मियों ने गंवाई अपनी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस में 346 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि यह जानलेवा वायरस बीते 24 घंटे में दो और कर्मियों की जान ले चुका है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए 346 मामलों को मिला कर राज्य पुलिस के कोविड-19 प्रभाावित कर्मियों की संख्या 14 से बढ़ कर 14,641 हो चुकी है और 148 कर्मियों की अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए विदेशी नागरिकों को 'बलि का बकरा' बनाया गया: HC 

अधिकारी ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में 2,741 पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि 11,752 कर्मियों को अब तक स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। इस बीच, पुलिस ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करने के आरोपों में 2,43,595 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर 34,017 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana