किसानों के साथ है महागठबंधन, तेजस्वी ने नीतीश से पूछा- आप चुप क्यों हैं?

By अंकित सिंह | Jan 29, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार में भी विपक्ष के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी है। राजद नेता और राज्य में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि महागठबंधन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाएगा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी ने कहा कि कल जो तीन काले कानूनों के खिलाफ हम लोगों की मानव श्रृंखला होने जा रही है उसकी तैयारियों को लेकर हम लोगों के बीच चर्चा हुई है। हर ज़िले में समन्वय समिति बनाकर तैयारी की जा रही है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनकी पार्टी और महागठबंधन के लोग किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आप चुप क्यों हैं? तेजस्वी ने कहा कि ये कृषि कानून देश की लगभग 80% आबादी को प्रभावित करता है। हम महागठबंधन के लोग मजबूती से किसानों के साथ खड़े हैं। जब आरजेडी की सरकार रही तब MSP से भी अधिक दाम पर फसलों की खरीद हुई है। हम नीतीश कुमार जी से पूछना चाहते हैं कि आप चुप क्यों हैं। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana