Mahakumbh 2025: एकनाथ शिंदे ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, मोदी-योगी की खूब की तारीफ

By अंकित सिंह | Feb 24, 2025

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि यहां आना एक अद्भुत अनुभव है। यह आस्था और सद्भाव की भूमि है। हमने आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई है। यह महाकुंभ पवित्र है और 144 साल बाद हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। खुद सीएम समेत यूपी सरकार की पूरी टीम इसमें लगी हुई है। मैं पीएम मोदी को भी उनके विजन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें: सपा ने किया आस्था से किया खिलवाड़, बनाया एक गैर-सनातनी को कुंभ मेले का प्रभारी : Adityanath

इनके अलावा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद अक्षय कुमार ने कहा, “मैंने खूब आनंद लिया। इस बार की व्यवस्था बहुत शानदार है। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथको धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी बेहतरीन व्यवस्था करवाई।” सोनाली बेंद्रे ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद कहा कि महाकुंभ में आकर उन्हें अपार शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ तथा इस दिव्य आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता को और उन्होंने करीब से महसूस किया।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट