पानी के सैलाब के बीच फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। मुंबई के निकट बदलापुर में रेल पटरियों पर पानी भर जाने की वजह से महालक्ष्मी एक्सप्रेस को रास्ते में ही रोकना पड़ा और उसमें सवार करीब एक हजार यात्री वहीं फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि इन यात्रियों की मदद के लिये भारतीय नौसेना के जवानों के अलावा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 200 जवानों को भेजा गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात की और उन्हें राहत अभियान में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यहां कहा कि नौ नौकाओं के साथ एनडीआरएफ के चार दल मौकेपर पहुंच गए हैं और राहत अभियान शुरू हो गया है। गृह मंत्री ने भी कहा कि मुंबई के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस पर फंसे सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। हम पूरे ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे थे।

 

महालक्ष्मी एक्सप्रेस कोल्हापुर जा रही थी। एनडीआरएफ ने बाढ़ के कारण ठाणे के बदलापुर के निकट महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 500 से अधिक यात्रियों को बचाया। इनमें नौ गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। एनडीआरएफ के एक दल में 45 सदस्य होते हैं।  उन्होंने कहा कि इस दल के पास बाढ़ राहत सामग्री और विशेषज्ञ गोताखोर हैं। स्थिति के आकलन और यात्रियों की सहायता के लिये विशेष उपकरण और गोताखोरों को हेलीकॉप्टरों की मदद से ट्रेन के पास उतारा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि बदलापुर में ट्रेन से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों के लिये राहत ट्रेन उपलब्ध रहेगी और साथ ही उनके लिये वहां चिकित्सा सहायता और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी।  

इसे भी पढ़ें: कारगिल की जीत को कुछ इस तरीके से बॉलीवुड सितारों ने किया याद

अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के आगे कोल्हापुर तक जाने के लिये भी इंतजाम किये जा रहे हैं। एनडीआरएफ के अलावा नौसेना ने भी आठ राहत दल तैनात किये हैं।  नौसेना ने ट्वीट किया, “मुंबई और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान भारी बारिश के बाद नौसेना ने प्रशासन की सहायता के लिये राहत सामग्री, नौकाओं और लाइफ जैकेट के साथ आठ राहत दलों को भेजा है।” एक सी-किंग हेलीकॉप्टर को भी राहत कार्य में लगाया गया है। 

 

 

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला