कारगिल की जीत को कुछ इस तरीके से बॉलीवुड सितारों ने किया याद

bollywood-stars-celebrate-tribute-on-the-occasion-of-kargil-vijay-diwas
[email protected] । Jul 27 2019 11:13AM

बॉलीवुड कलाकारों ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर थलसेना और नौसेना के जवानों के साथ फुटबॉल मैच खेला। भारी बारिश के बावजूद अभिनेताओं रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, ईशान खट्टर, शशांक खेतान, डिनो मोरिया, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, करन वाही तथा अन्य ने दक्षिण मुंबई के कोऑपरेज ग्राउंड में रक्षा बलों के साथ मैच खेला।

मुंबई। बॉलीवुड कलाकारों ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर थलसेना और नौसेना के जवानों के साथ फुटबॉल मैच खेला।

भारी बारिश के बावजूद अभिनेताओं रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर, ईशान खट्टर, शशांक खेतान, डिनो मोरिया, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, करन वाही तथा अन्य ने दक्षिण मुंबई के कोऑपरेज ग्राउंड में रक्षा बलों के साथ मैच खेला।

इसे भी पढ़ें: अपने पहनावे को लेकर कृति सैनन ने कही ये बड़ी बात!

बॉलीवुड कलाकारों ने इस मौके पर नीली जबकि थलसेना तथा नौसेना के कर्मियों ने लाल जर्सी पहनी। इस मौके पर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और फरहान अख्तर जैसे सितारों ने टि्वटर के जरिये कारगिल की जीत को याद किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़