By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022
संबलपुर (ओडिशा)।कोल इंडिया लिमिटेड की इकाई महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) चालू वित्त वर्ष (2021-22) में 15.7 करोड़ टन से अधिक कोयला उत्पादन करके देश की अग्रणी कोयला उत्पादक कंपनी बन गई है। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 12 मार्च 2022 को कंपनी ने 7.62 लाख टन सूखे ईंधन का उत्पादन किया, जो चालू वित्त वर्ष के दौरान एक दिन में सबसे अधिक है। इस वर्ष कोयला उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 15.77 करोड़ टन तक पहुंच गया है।