महंत नृत्य गोपाल दास को अस्पताल से दी गई छुट्टी, गुर्दे की पुरानी बीमारी की है समस्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2022

लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत में सुधार के बाद शुक्रवार शाम उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गयी। अयोध्या निवासी 83 वर्षीय महंत को गुर्दे की पुरानी बीमारी है। उन्हें मूत्र संक्रमण और कमजोरी के बाद रविवार को अयोध्या से लाकर लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: ठाकरे परिवार में अब असली हिंदू की लड़ाई! मई में आदित्य तो जून में राज ठाकरे करेंगे रामलला के दर्शन 

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि महंत की स्थिति में सुधार को देखते हुए शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अस्पताल से उन्हें छुटटी दे दी गयी। कपूर ने कहा कि पेशाब में संक्रमण और सामान्य कमजोरी की वजह से क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में महंत को अयोध्या से मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुटटी के बाद उन्हें एम्बुलेंस से अयोध्या ले जाया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar के Rajya Sabha जाने से पहले Patna में सियासी हलचल, Amit Shah से मुलाकात के क्या हैं मायने?

Leucorrhoea Remedies: White Discharge की Problem होगी जड़ से खत्म, एक्सपर्ट ने बताए ये 2 अचूक उपाय

T20 World Cup Semifinal: बदला, सम्मान और फाइनल का टिकट, Team India के सामने England की अग्निपरीक्षा

Israel-Iran में शामिल होंगे अब भारत का ये न्यूक्लियर बम वाला पड़ोसी देश! आपस में ही भिड़ेंगे शिया-सुन्नी?