राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की पैनल के साथ मेदांता के लिए हुए रवाना

By सत्य प्रकाश | Oct 03, 2021

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में डॉक्टरों के पैनल के साथ महंत कमल नयन दास लखनऊ के लिए रवाना हुए है। बता तो चलते हैं कि महंत नृत्य गोपाल दास के फेफड़े व यूरिन इन्फेक्शन होने से तबीयत में गिरावट आई तो वही ऑक्सीजन भी सामान्य से कम पहुंच गया इसके बाद अयोध्या के डॉक्टरों के पैनल द्वारा इलाज प्रारंभ किया गया लेकिन कोई सुधार न होने के कारण स्थानीय प्रशासन व उत्तराधिकारी कमल नयन दास ने लखनऊ के मेदांता में इलाज कराए जाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: जगद्गुरु परमहंस दास 12 बजे लेंगे जल समाधि, कई राज्यों से समर्थक पहुंचे अयोध्या

विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास जी जो हमारे राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष भी है। विगत दिनों उन्हें करो ना के कारण मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था इसके पहले प्रथम चरण में गुड़गांव के मेदांता में भर्ती हुए थे और काफी दिनों तक उनकी चिकित्सा चली और आज उनकी यूनिन दिक्कत आई जिसके कारण उनका यूरिन डिस्चार्ज नहीं हो पा रहा था तो यह हुआ कि अयोध्या के चिकित्सकों को दिखाया जाए और अयोध्या मुख्यालय के डॉक्टरों का पैनल आए हुए थे उन्होंने देखा और उन्होंने ही राय दिया कि जहां पर इलाज किया जा रहा था वहां पर भी जांच करा लेना चाहिए वहीं कहा कि यूरिन में दिक्कत आने के कारण ही उनको यह दिक्कत हुई है और हम सब जल्द ही ठीक होने की कामना करते हैं और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद उनके साथ है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!