विण्डवा आश्रम पर हुई महापंचायत, हरिगिरी महाराज बोले प्रदेश में होना चाहिए शराबबंदी

By दिनेश शुक्ल | Feb 26, 2021

मुरैना। मध्य प्रदेश में शराबबंदी को लेकर लंबे समय से अपनी आवाज बुलंद किए प्रसिद्ध संत हरिगिरी महाराज के आश्रम पर आज महापंचायत हुई। महापंचायत में कई गांवों के हजारों लोग पहुंचे। इस अवसर पर हरिगिरी महाराज ने पूरी तरह से प्रदेश में शराबबंदी करने की मांग सरकार से की है। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने भी महाराज की मांग का समर्थन किया है। 

इसे भी पढ़ें: जीएसटी के खिलाफ कैट के भारत व्यापार बंद का मध्य प्रदेश में भी रहा असर

चंबल किनारे विण्डवा घाट पर स्थित आश्रम पर शुक्रवार को महापंचायत हुई। महापंचायत में साधू संतों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। महापंचायत में हरिगिरी महाराज ने शराब बंदी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई घरों को बर्बाद करने वाली शराब बंद होनी चाहिए उन्होंने उपस्थित लोगों से शराब का सेवन व बिक्री न करने देने का संकल्प दिलवाया। यहां मंच से सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर प्रदेश सरकार शराबबंदी लागू नहीं करेगी तो मुरैना से भोपाल तक की पैदल यात्रा निकाली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: वन कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जेसीबी छुड़ा ले गया माफिया

महापंचायत में मौजूद लोगों ने भी महाराज की बात का समर्थन करते हुए शराबबंदी लागू होने की बात कही। उधर महापंचायत में दहेजबंदी का भी मुद्दा उठा। महाराज ने लोगों का इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का आव्हान किया। गौरतलब है कि हरिगिरी महाराज के शिष्यों ने ग्वालियर स्थित शीतला माता मंदिर से चंबल किनारे विण्डवा आश्रम तक पैदल यात्रा भी निकाली थी। पैदल यात्रा के दौरान साधू संतों ने शराब का सेवन एवं बिक्री न करने का संदेश आमजन को दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर