महाराज और शिवराज ने मिलकर बजाया उप चुनाव का विगुल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

By दिनेश शुक्ल | Jul 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को लेकर महाराज यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार का विगुल बजा दिया। मंगलवार सुबह भोपाल पहुँचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने देवास जिले की हाटपिपल्या और आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र में पहुँचकर उप चुनाव का आगाज कर दिया। देवास जिले की हाटपिपल्या पहुँचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की प्रतिमा का आनावरण किया। इस दौरान स्मृति उद्यान सहित करोड़ो रूपए की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने हाटपिपल्या में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ पत्र सौंपे।  

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भोपाल विभाग द्वारा पर्यावरण सप्ताह का आयोजन

वही आगर-मालवा पहुँचे भाजपा के तीनों नेताओं ने यहाँ भी करोडों की योजनाओं का शिलान्यास किया। वही भाजपा नेताओं ने 15 महिनें चली कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक तरफ वो दल जिसने आपातकाल लगाकर प्रजातंत्र का लॉकडाउन किया था दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जिसने देश की 125 करोड़ जनता की रक्षा के लिए 15 दिन लॉकडाउन किया। सिंधिया ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि आपने पार्टी बदल ली इसलिए आपातकाल का विरोध कर रहे है तो मैं उनको बताना चाहता हूँ कि मैंने कांग्रेस में रह कर भी आपातकाल के विरोध किया।  जो सही है सो सही है जो गलत है वो गलत है। सिंधिया ने कहा कि इस कोरोना के वातावरण में कमलनाथ जी जो मुख्यमंत्री थे उनके पास कोरोना की बैठक का समय नही था मगर इंदौर जा कर आईफा अवार्ड के लिए समय था। इस दौरान सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की भाव भंगिमा बनाकर मजाक उड़ाया। 23 मार्च के एक लड़ाकू इंसान शिवराज सिंह चौहान आगे आया और अकेले कोरोना से लड़ाई लड़ी।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाया तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बनाया, विधायको के लिए समय नही था। इंदौर में कोरोना फैल गया था, इंदौर में मीटिंग तो हुई लेकिन कोरोना की नही हुई, आइफा की मीटिंग जरूर हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि सिंधिया जी कह रहे थे एक नही थे वे दो थे, दूसरे का नाम में नही लूंगा वरना नहाना पड़ेगा, अभी नहाने का मेरा कोई मूड नही है।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर