मुश्किल में थी बच्चों की जान, दिग्विजय ने बचाए सभी के प्राण, भारत के महाराजा जो पोलैंड के घर-घर में पूजे जाते हैं

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2024

एक ऐतिहासिक यात्रा के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 21 और 22 अगस्त को पोलैंड के दौरे पर रवाना हो गए। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर, यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंध 1954 में स्थापित हुए, जिसके परिणामस्वरूप 1957 में वारसॉ में भारतीय दूतावास और 1954 में नई दिल्ली में पोलिश दूतावास खोला गया। भारत और पोलैंड संबंधों का इतिहास बेहद ही पुराना और दिलचस्प रहा है। वहां एक भारतीय महाराज की घर घर में पूजा तक की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Doha से आई तस्वीर ने बढ़ा दी भारत-इजरायल की टेंशन, हमास और हाफिज मिलकर क्या नया करने वाले हैं?

पोलैंड में आज के समय में 8 स्कूलों के नाम जाम साहेब के नाम पर है। कई जगहों पर महाराजा का नाम पढ़ने को मिलता है. हर जगह लिखा है- दयावान महाराजा की श्रद्धांजलि में कृतज्ञ पोलैंड राष्ट्र। पोलैंड में भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 25,000 है। इसमें लगभग 5,000 छात्र शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक