महाराष्ट्र: ठाणे की इमारत में आग लगने से 95 बिजली मीटर जलकर खाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लगने से बिजली के 95 मीटर जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई और उनमें से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिवा अग्निशमन केंद्र के दमकल कर्मियों को तड़के सवा पांच बजे आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित मीटर कक्ष में लगी थी। उन्होंने बताया कि आग में बिजली के 95 मीटर जलकर खाक हो गये, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इमारत की बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी गई। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने सुबह सवा छह बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल