Maharashtra: ट्रेन यात्रियों से कीमती सामान चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों के बैग और पर्स से गहने चुराने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उससे 21 लाख रुपये से अधिक की कीमती वस्तुएं बरामद की गईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जून 2025 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई थी। अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने जीआरपी को बताया कि पटना एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उनका आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया था। आभूषणों की कीमत 63,000 रुपये थी।

मामले में आगे की जांच के दौरान, कल्याण रेलवे पुलिस थाने में दर्ज कई मामलों से जुड़े लगभग 21 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि सोनी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के छह मामले सुलझ गए हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram में 55000 करोड़ के संपत्ति सौदे जांच के दायरे में, एक ही PAN के इस्तेमाल से खुली गड़बड़ी

Dhruv Rathee का आरोप, दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया अपहरण

Russia और Ukraine ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने को तैयार, Donald Trump का दावा

Amitabh Bachchan ने 84वें जन्मदिन पर Mumbai में प्रशंसकों से की मुलाकात