मुंबई में फुटपाथ पर सोने को लेकर दो लोगों में विवाद, एक ने दूसरे के चाकू मारकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में फुटपाथ पर सोने की जगह को लेकर तीखी बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने 32 वर्षीय दोस्त की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बुधवार को हुई। आरोपी रामू उर्फ ​​सहजराम रामधर चौहान (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भिवंडी शहर थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

इधर ट्रंप दे रहे फुल N फाइनल मोड वाली धमकी, उधर ईरान ने एक्टिवेट किया घातक ‘कोड 100’, IRGC और पूरी सेना वॉर-मोड में तैनात

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share