Maharashtra: महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, छह आरोपी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्त को उसकी महिला मित्र की वजह से चिढ़ाने पर हुई झड़प में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। मृतक की पहचान पार्वती नगर निवासी रितिक सावनलाल पटले के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पाटले और उसका दोस्त तानशु नागपुरे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी मुस्तफा उनके पास आया और उनके साथ शराब पीने को कहा। जब उन्होंने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर साथ चलने के लिए मजबूर किया। लौटते समय, नागपुरे ने मुस्तफा की महिला मित्र को लेकर उसे चिढ़ाया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई।

बाद में, लुकमान ने कथित तौर पर नागपुरे को फोन पर गाली दी। जब पाटले, नागपुरे और एक अन्य मित्र मामले को सुलझाने गए, तो छह आरोपियों ने उन पर लोहे की छड़ और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पटले को सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम