Maharashtra : नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2023

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मवेशी चरा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोंढाली वन क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कटलाबोडी गांव के पास शनिवार को बाघ ने व्यक्ति को मार डाला।

वन अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने वाले वन्यजीव वार्डन उधम सिंह यादव ने पीटीआई- से कहा कि व्यक्ति मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था कि तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई।

यादव ने कहा कि व्यक्ति के शाम को घर न लौटने के बाद इससे संबंधित सूचना मिली। उन्होंने कहा कि इसके बाद वन अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की और उसका शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी