Maharashtra accident: शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को ठाणे जिले में हुए क्रेन हादसे में श्रमिकों की मौत पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के तीसरे चरण के दौरान एक क्रेन के पुल के स्लैब (पट्टी) पर गिर जाने से 17 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा, “कुछ लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।” अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं और उन्हें ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या है शरद पवार का दांव? सहयोगियों की अपील दरकिनार कर पीएम मोदी संग यूं ही नहीं साझा कर रहे मंच

समृद्धि महामार्ग का निर्माण कार्य महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम कर रहा है। नागपुर को शिरडी से जोड़ने वाले इस एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिसंबर 2022 में किया था। पहले चरण के तहत 520 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26 मई को इगतपुरी तालुका के भारवीर गांव से शिरडी तक समृद्धि महामार्ग के 80 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण का उद्घाटन किया था। शिंदे ने मई में कहा था कि एक्सप्रेसवे के तीसरे और आखिरी चरण का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gauhati University में CP Radhakrishnan ने किया ₹110 Cr Infrastructure Projects का शिलान्यास

No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस

Asian Games में नया रिकॉर्ड बनाने उतरेंगी Gyaneshwari Yadav, Mirabai Chanu की चुनौती पर भी बेफिक्र

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट