Maharashtra Assembly ने भूमि उप-विभाजन नियमों को आसान बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को एक संशोधन विधेयक पारित किया जिसमें शहरी क्षेत्रों में छोटे भूखंडों के उपविभाजन पर प्रतिबंधों को कम करने का प्रावधान है। इस कानून से लगभग तीन करोड़ निवासियों को लाभ होगा।

संशोधन के साथ अब इन छोटे भूखंडों की खरीद-बिक्री सरल हो जाएगी, और जमीन मालिक अब 7/12 भूमि खसरा दस्तावेज में अपना नाम स्वतंत्र रूप से दर्ज करा सकेंगे।

इसके साथ ही उन क्षेत्रों में जहां विकास योजना या क्षेत्रीय योजना पहले से स्वीकृत थी, वहां जिलाधिकारियों से बार-बार गैर-कृषि अनुमति लेने की शर्त हटा दी गई है। इसके स्थान पर भू-स्वामी अब केवल एक ही बार प्रीमियम का भुगतान कर समूची प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप

Kotdwar में व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पकड़े गए Mohammad Deepak को मिली जमानत

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट