Maharashtra Assembly Elections : चारकोप सीट पर भाजपा जीत का चौका लगाने को बेकरार, कांग्रेस भी खाता खोलने को तैयार

By Prabhasakshi News Desk | Nov 01, 2024

केंद्रीय चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव का महाराष्ट्र में ऐलान कर चुका है। जहां चुनाव एक चरण में ही 20 नवंबर को होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 146 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। तो वहीं भाजपा ने चारकोप सीट से योगेश सागर पर एक बार फिर भरोसा जताया है।

चुनाव को लेकर सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए प्रभासाक्षी की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगी। जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा।

चारकोप विधानसभा सीट 2009 से अस्तित्व में है

यह विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 में पहली बार ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। चारकोप विधानसभा सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। चारकोप विधानसभा सीट पर तीनों बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

2024 में क्या हो सकता है जनता का मूड

इस विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 2009 से चारकोप विधानसभा सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती आ रही है। वहीं कांग्रेस हर बार दूसरे व तीसरे पायदान पर रही। वहीं अगर हम इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशत को देखें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच 12 से लेकर 50 प्रतिशत तक वोटो का अंतर है। खैर इन आंकड़ों को देखें तो बीजेपी से पार पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा। वैसे अगर जनता ने बदलाव का मूड बना लिया तो वोट प्रतिशत की खाई को पाटना बड़ी बात नहीं है। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था। बता दें कि बीजेपी ने इस बार भी लगातार चौथी बार योगेश सागर को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने यशवंत जयप्रकाश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद