महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना

By अनुराग गुप्ता | Feb 04, 2021

मुंबई। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उनके कांग्रेस प्रदेश प्रमुख बनने की राह आसान हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बता दें कि कांग्रेस नेता नाना पटोले राजधानी दिल्ली में हैं और वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाह, बच्‍चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दी हैंड सैनिटाइजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना ने कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद देने की बात कही है। हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रखी है। शर्त ये है कि विधानसभा में शिवसेना का अध्यक्ष होगा और उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस को दे दिया जाएगा। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद संभावनाएं भी बनती हुई दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं