महाराष्ट्र: ठाणे में अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मकान मालिक की तलाश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों को किराए पर अपना मकान देने वाले मालिक की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वहां एक कमरे में 38 से 50 साल की उम्र की चार बांग्लादेशी महिलाएं रह रही थीं। जांच के दौरान वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन चारों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद उनके और मकान मालिक के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi को Kerala लाने के प्रयास में हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी सरकार

NITES ने Wipro के खिलाफ श्रम मंत्रालय में की शिकायत, 200 से ज्यादा युवाओं की जॉइनिंग में देरी

Max Financial Services का मुनाफा 37% बढ़ा, Q1 में आय 14,977 करोड़ रुपये पर पहुंची

Kiren Rijiju और असम-अरुणाचल सांसदों ने सीमा पर शांति की अपील की, बातचीत से सुलझेंगे विवाद