सरकार गठन के बाद चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को लताड़ा, बोले- ये हिंदुत्व छोड़ने के लिए तैयार हैं

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने का बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल ने शिवसेना पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा और शिवसेना को स्पष्ट बहुमत दिया था, लेकिन शिवसेना ने इस जनादेश का अपमान किया। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विकल्प खुले होने की बात कही। जनता ने यह खेल देखा।

इसे भी पढ़ें: अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में घोपा खंजर, शरद पवार का इससे कोई लेना-देना नहीं: राउत

चंद्रकांत दादा पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने ढाई-ढाई साल की बात को लेकर भाजपा के साथ कभी भी बैठक नहीं की। उनके पास कांग्रेस और एनसीपी के साथ बैठने के लिए समय था। शिवसेना हिंदुत्व छोड़ने के लिए तैयार है, शिव को छोड़ने के लिए तैयार है। इसी बीच चंद्रकांत दादा पाटिल ने शिवसेना को नसीहत दी कि अब तो आप चुप हो जाएं।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra Helicopter Crash: शिवसेना...नेता के लिए आया हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

एक बार फिर जीता MS Dhoni ने दिल, धर्मशाला जानें से पहले मनाया पर्सनल बॉडीगार्ड का जन्मदिन- Video

भारत के खिलाफ ऐसा क्या बोल गए बाइडेन, व्हाइट हाउस को बचाव में उतरना पड़ गया

Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर की जाती है काल भैरव की पूजा-अर्चना, बन रहे 5 शुभ संयोग