महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का दावा, हमारे पास 119 विधायकों का समर्थन, जल्द बनाएंगे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चन्द्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायकों का होना/समर्थन होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: कैलाश विजयवर्गीय का दावा, नहीं टिकेगा बेमेल विचारधारा वाले दलों का गठबंधन

चुनाव में ‘महायुती’ के तहत मैदान में उतरी भाजपा-शिवसेना को 161 सीटें मिली थीं जिसके आधार पर वे आसानी से सरकार बना सकते थे। लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर शिवसेना अड़ गयी और बात नहीं बनने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया। विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी को 1.42 करोड़ वोट मिले हैं और वह पहले स्थान पर है। 92 लाख वोटों के साथ राकांपा दूसरे जबकि 90 लाख वोटों के साथ शिवसेना तीसरे स्थान पर है। पाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं। भाजपा को 2014 और 2019 दोनों ही बार 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं