महाराष्ट्र: भाजपा की आखिरी सूची जारी, विनोद तावड़े का कटा टिकट, एकनाथ खडसे की बेटी पर दांव

By अंकित सिंह | Oct 04, 2019

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी आखिरी सूची जारी कर दी है जिसमें 7 उम्मीदवारों के नाम है। आश्चर्य की बात है कि इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे, विनोद तावड़े और प्रकाश मेहता का नाम नहीं है। नाराज चल रहे एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे को टिकट दिया गया है। तावड़े की जगह बोरीवली सीट से सुनिल राणे को बीजेपी ने टिकट दिया है।

 

बता दें कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। भाजपा और शिवसेना इस चुनाव में गठबंधन में लड़ रही है। दोनों दलों के बीच में सीट की भी डील फाइनल हो गई है हालांकि औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। 

 

प्रमुख खबरें

मुझसे माफी मांगी जानी चाहिए, पाकिस्तानी सेना के बयान पर इमरान ने किया पलटवार

Apple Let Loose Event में लॉन्च हुआ IPad Pro, कई दमदार फीचर्स से है लैस

Israel Attack On Rafah: इजरायल ने राफा में आसमान से ऐसा क्या गिराया, घबराए कई देश

विवादों के बीच सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, खड़गे ने किया स्वीकार