Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा चेक करने का आसान तरीका

By अंकित सिंह | Jun 02, 2023

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने आज, 2 जून, 2023 को सुबह 11 बजे महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 की घोषणा की। छात्र महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट- mahahsscboard.in के माध्यम से दोपहर 1 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे। परिणामों के अनुसार, 10,000 स्कूलों ने 100% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। कुल पास प्रतिशत 93.83% दर्ज किया गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Compartment Exam: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, जानिए कैसे करें आवेदन


लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

महाराष्ट्र के परिणाम में लड़कियां 95.87 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुईं। इस साल लड़कियों ने भी परफॉर्मेंस में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल, पास प्रतिशत 96.94% दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2023 में कोंकण जिले में सबसे ज्यादा 98.11 फीसदी पास रेट दर्ज किया गया। नागपुर का सबसे कम स्कोर था। इस साल, कुल 15,77,256 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 8,44,116 लड़के हैं और 7,33,067 लड़कियां हैं, जो परीक्षा में शामिल हुए थे।


परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्र को हर विषय में कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होते हैं। महाराष्ट्र कक्षा 10वीं के परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, या mahahsscboard.in पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।


ऐसे चेक करें परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - mahresult.nic.in, या mahahsscboard.in पर जाएं

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 के लिंक पर जाए

यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करना होगा

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा

महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज