Maharashtra: पालघर तट के पास अरब सागर में नौका पलटी, सभी 15 यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

पालघर। महाराष्ट्र में पालघर तट के पास अरब सागर में एक चट्टान से टकराने के बाद मछली पकड़ने वाली एक नौका पलट गई। हालांकि, इस नौका में सवार सभी 15 लोगों को दूसरी नौकाओं पर सवार मछुआरों ने बचा लिया। जिले के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब छह बजे बोईसर मुरबे गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि पालघर तट से 55 समुद्री मील दूर मछली पकड़ने वाली नौका ‘जय सागरिका’ चट्टान से टकराई और डूबने लगी।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़