महाराष्ट्र में पति सहित 7 के खिलाफ महिला को प्रताड़ित करने का केस दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति, ससुरालवालों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कल्याण की 27 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जून 2019 से मार्च 2020 में कई बार उसे प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि मांसाहारी खाना नहीं बना पाने और बच्चा नहीं होने के कारण आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की शिकायत के हवाले से अधिकारी ने बताया कि आरोपी उससे पांच लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए भी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी, पूरा देश वैज्ञानिकों और तकनीशियनों का ऋणी है

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का शादी से पहले से एक महिला से संबंध था और उसे शराब की लत है। महिला की शिकायत के आधार पर कोलशेवाडी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 498-ए(क्रूरता करने), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक रूप से डराना धमकाना) और 34 (समान मंशा) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा