महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कश्मीर मसले को खत्म करेंगे मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'कश्मीर का जो प्रश्न है, खत्म करेंगे।' जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की धमकी पर कि अगर अनुच्छेद 35 ए और 370 को संविधान से हटा दिया जाएगा तो भारत के साथ कश्मीर का संबंध खत्म हो जाएगा, फडणवीस ने जोर देकर कहा, 'कश्मीर हमारा है.. हमारा रहेगा। ये जो धमकियां महबूबा दे रही हैं, पचास साल से ज्यादा समय से हम ये धमकियां सुन रहे हैं। हमारी सरकारों ने इन धमकियों से डरकर वहां कड़े कदम नहीं उठाए। अब अलगाववादियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है। मेरा विश्वास है प्रधानमंत्री मोदी जी कड़े कदम उठाएंगे और जिस तरह से 542 रियासतों को सरदार वल्लभ भाई पटेल ने खत्म किया था उसी तरह मोदी जी कश्मीर का जो प्रश्न है, उसे खत्म करेंगे।' यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार तीन साल तक क्यों चलाई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमारे अध्यक्ष अमित शाह इस पर पहले ही बयान दे चुके हैं। उस समय की जरूरत के अनुसार अलगाववादियों से महबूबा की पार्टी को दूर रखना आवश्यक था, इसलिेए उनको पॉलिटिकल प्रॉसेस में हमने इंगेज किया। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि अगर वो अलगाववादियों के साथ जाएंगे तो हम उनका साथ देते। इसलिए हमने सरकार को ठोकर मारी। राजनीति अपनी जगह है, सरकार आएंगी-जाएंगी पर कश्मीर हमारा है, हमारा रहेगा।'

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की

उन्होंने कहा: 'वह एक ऐसा दौर था जब एक विशिष्ट समुदाय कांग्रेस से नाराज था, उसको भटकाने-बरगलाने के लिए कांग्रेस ने उस समय एक नया नैरेटिव छोड़ा- हिंदू आतंकवाद। कोर्ट ने जो फैसला दिया उससे स्पष्ट हो गया कि यह कांग्रेस का झूठ था, ये इनके द्वारा पकाया हुआ सारा मामला था। जिन्होंने हिंदू आतंकवाद का आरोप लगाया, भारत कभी उन्हें माफ नहीं करेगा।' कांग्रेस के घोषणापत्र में देशद्रोह कानून को हटाने के वादे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने हमला करते हुए कहा, '100 साल से ज्यादा पुरानी पार्टी देशद्रोह कानून को हटाने की बात कर रही है, क्या हो गया उनको? मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में संशोधन करे और देशद्रोह कानून को बरकरार रखने का आश्वासन दे।' फडणवीस ने दावा किया कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर 'स्वीप'करेगी और इस साल अक्टूबर में होनेवाले विधानसभा चुनावों में भी 'स्वीप' करेगी। उन्होंने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 'नेचुरल अलायंस' बताया जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठजोड़ की आलोचना करते हुए उसे 'अपॉर्च्यूनिस्टिक अलायंस' बताया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे को 'फ्रस्ट्रेटेड पॉलिटिशियन' बताया और कहा कि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन उन्हें 'मैन्यूपुलेट' कर रही है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस डर और हिंसा की राजनीति को बढ़ावा दे रही है: धर्मेंद्र प्रधान

West Bengal Violence: हावड़ा के शिबपुर में कई बम धमाके, BJP नेता को बनाया निशाना

Iron Throne पर Queen Rhaenyra का राज! House of the Dragon Season 3 के पोस्टर ने मचाई सनसनी

36 की उम्र में क्रिकेटर अमनप्रीत गिल का निधन, Virat Kohli और Yuvraj Singh ने जताया शोक