महाराष्ट्र ने एक दिन में 10.96 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को दावा किया कि उसने एक दिन में 10.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“राज्य ने 5,200 टीकाकरण केंद्रों के नेटवर्क के साथ यह उपलब्धि हासिल की, जिनमें 10,96,493 खुराक दी गई। यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किये कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 3 जुलाई को 8.11 लाख लोगों को टीका लगाया था, जबकि 14 अगस्त को 9,64,460 खुराक दी गईं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को 4,575 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64,20,510 हो गईजबकि 145 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,35,817 तक पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में