'रोज सुबह बजने वाला भोंपू हो गया बंद', संजय राउत की गिरफ्तारी पर एकनाथ शिंदे ने कसा तंज

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर सोमवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रोज सुबह बजने वाला भोंपू बंद हो गया। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई और सत्तापक्ष से लेकर विपक्षी दलों के बयान सामने आ रहे हैं।

भाजपा नेता किरीट सोमय्या ने कहा कि अनेक लोगों को जेल में डालने की धमकी देने वाले संजय राउत को आज जेल में भेजा जा रहा है। सत्यमेव जयते। वहीं भाजपा नेता नीतेश राणे ने कहा कि संजय राउत हमारी हर सुबह खराब कर देते थे। ईडी के उनके घर पर छापेमारी के बाद उनकी सुबह खराब हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो ईडी की इस कार्रवाई से बेहद संतुष्ट हैं।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ सदन में हंगामे के आसार, कांग्रेस भी समर्थन में उतरी

संजय राउत की हुई गिरफ्तारी

पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जांच एजेंसी को संजय राउत के आवास से 11.50 लाख रुपए मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि संजय राउत के आवास से मिले बेहिसाबी नकदी को जब्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान