एकनाथ शिंदे ने जीता सदन का विश्वास, फिर बिखरा उद्धव खेमा, लगे ED-ED के नारे

By अनुराग गुप्ता | Jul 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शह और मात के खेल की अंतिम लड़ाई भी जीत ली है। इसी के साथ ही नई सरकार आगे बढ़ने के लिए तैयार है और उन्होंने अपने सामने मौजूद तमाम बाधाओं से पार पा लिया है। सदन में विपक्षी विधायकों के ध्वनिमत से बहुमत साबित करने की बात पर ऐतराज जताए जाने के बाद हेडकाउंट किया गया। इस दौरान उद्धव खेमे के कई विधायकों ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में वोट किया।

सदन में हुआ हंगामा

फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला। क्योंकि उद्धव खेमे के एक विधायक ने एकनाथ शिंदे के समर्थन में वोट किया। जिसके बाद विपक्षी विधायकों ने ईडी-ईडी के नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को लग रहे झटके पर झटके ! शिंदे गुट के साथ देखे गए एक और विधायक 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावले ने विश्वास मत प्रस्तावित किया। ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट बंटवारे की मांग की अध्यक्ष ने जिसकी अनुमति दे दी। वोट विभाजन के लिए सदस्यों को खड़े होने के लिए कहा। एक अन्य विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हुए। आदित्य ठाकरे अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला