उद्धव ठाकरे को लग रहे झटके पर झटके ! शिंदे गुट के साथ देखे गए एक और विधायक

Shiv Sena
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना विधायक संतोष बांगर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के साथ देखे गए। संतोष बांगर आज सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे। इससे पहले उद्धव के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे मुलाकात की थी।

मुंबई। महाराष्ट्र में शह और मात का खेल अपने अंतिम पड़ाव पर है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है लेकिन इससे पहले उद्धव ठाकरे खेमे को एक बड़ा झटका लगने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि उनके खेमे का एक विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ देखा गया है। जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि वो उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना को एक और झटका! उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना विधायक संतोष बांगर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के साथ देखे गए। संतोष बांगर आज सुबह होटल से शिंदे गुट के विधायकों के साथ निकले थे और उनके साथ विधानसभा पहुंचे।

इससे पहले उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे मुलाकात की थी।  मिलिंद नार्वेकर शिवसेना के सचिव हैं।  

इसे भी पढ़ें: असल परीक्षा की घड़ी आई ? शह मात के खेल में एकनाथ शिंदे का पलड़ा भारी, क्या उद्धव खेमा दे पाएगा चुनौती

शिंदे उम्मीदवार के खिलाफ किया था वोट

बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संतोष बांगर ने भाजपा-शिंदे के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के खिलाफ वोट किया था। लेकिन एकनाथ शिंदे सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले उन्हें शिंदे गुट के साथ देखा गया है। आपको बता दें कि राहुल नार्वेकर को 164 वोट मिले और उन्होंने महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया जिन्हें 107 वोट मिले।

All the updates here:

अन्य न्यूज़