महाराष्ट्र के CM ने पुलिस से कहा, काफिले के लिये किसी विशेष बंदोबस्त की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को पुलिस से कहा कि वह मुंबई और राज्य में अन्य स्थानों पर उनके काफिले के लिए कोई विशेष बंदोबस्त न करे। शिंदे ने राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ और मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फंसालकर से चर्चा के बाद यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, शिंदे ने निर्देश दिया कि उनके काफिले के लिये कोई विशेष बंदोबस्त नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आम आदमी को मुश्किलें पेश आती हैं और देर होती है। 

इसे भी पढ़ें: 'किसी के साथ छोड़ने से खत्म नहीं होती पार्टी', उद्धव ठाकरे बोले- मुझे न्याय मंदिर पर है विश्वास, सत्यमेव जयते

शिंदे ने कहा, “यह आम आदमी की सरकार है ऐसे में उसे वीआईपी की जगह प्राथमिकता मिलनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि विशेष इंतजाम के कारण यातायात जाम होता है जिससे आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित होती है और पुलिस बल पर बोझ पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर