महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, नाना पटोले बोले- राज्य में लागू होगा उदयपुर नवसंकल्प शिविर घोषणापत्र

By प्रेस विज्ञप्ति | May 23, 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर नवसंकल्प शिविर की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिरडी में एक और दो जून को इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में राज्य के सभी मंत्री, जिलाध्यक्ष व प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बात की घोषणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने की है। उन्होंने कहा कि शिर्डी में आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से उदयपुर नवसंकल्प शिविर में लिए गए फैसलों और मुद्दों से पार्टी के अंतिम कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले बोले- कांग्रेस को देश के ज्वलंत मुद्दों की चिंता, केंद्र सरकार से मांगते रहेंगे जवाब

एच. के. पाटिल ने सभी पदाधिकारियों और नेताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राज्य- स्तरीय शिविर के बाद 9 से 14 जून तक जिला- स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में राज्य के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी संगठन को और मजबूत करने के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विस्तार करने पर भी जोर दिया जाएगा। स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक सभी जिलों में 75 किलोमीटर की 'आज़ादी गौरव पदयात्रा' का आयोजन किया जाएगा। उदयपुर घोषणा पत्र में एक व्यक्ति, एक पद समेत अन्य फैसलों को प्रदेश में लागू किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि उदयपुर नवसंकल्प शिविर के घोषणापत्र को महाराष्ट्र में लागू करने के अलावा हम केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की पोल भी खोलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता को यह बताने का काम करना चाहिए कि भाजपा सरकार किस तरह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और श्रमिकों के मुद्दों को सुलझाने में पूरी तरह से विफल रही है। पटोले ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार का रवैया सिर्फ व्यापारी की तरह है।  भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा स्थापित सभी कंपनियों को बेचने के अलावा उसका निजीकरण कर रही है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश का लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था खतरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आवाज उठाएगी और जिस तरह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी। उसी तर्ज पर अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ना होगा।

इसे भी पढ़ें: ईंधन टैक्स में केंद्र सरकार की कटौती सिर्फ दिखावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का पलटवार

इस मौके पर राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कहा कि देश में माहौल बदल गया है। संविधान पर हमला किया जा रहा है और कांग्रेस की विचारधारा को व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। कांग्रेस की विचारधारा का पालन करने वाले वफादार कार्यकर्ताओं को इन हमलों के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए आगे आना होगा। थोरात ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कांग्रेस की विचारधारा है और इसकी जड़ों को और मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिल कर काम करना होगा। उन्होंने सभी नेताओं से आवाहन करते हुए कहा कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दें और एक दिन देश और राज्य में कांग्रेस की सत्ता की वापसी के लिए प्रयास करें। बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण और राज्य चुनाव पदाधिकारी पल्लम राजू ने भी नेताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में