शिंदे-फडणवीस सरकार गुजरात के विकास के लिए काम कर रही है : महाराष्ट्र कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2022

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार पर गुजरात के विकास के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में विभिन्न विकास परियोजनाओं के पड़ोसी राज्य गुजरात चले जाने का हवाला दिया। यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पटोले ने आरोप लगया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए महाराष्ट्र के लिए परियोजनाओं की घोषणा की है।

पटोले ने मुख्यमंत्री को आड़े लेते हुए कहा कि राज्य सरकार गुजरात के विकास के लिए काम कर रही है क्योंकि महाराष्ट्र आने वाली सभी बड़ी परियोजनाएं पड़ोसी राज्य गुजरात स्थानांतरित हो रही हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि शिंदे-फडणवीस सरकार प्रवर्तन निदेशालय की वजह से बनी क्योंकि जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ व विरोधी नेताओं को भयभीत करने के लिए किया गया।

प्रमुख खबरें

Indian-American दंपत्ति ने University of North Texas को AI कॉलेज के लिए दिए 2 करोड़ डॉलर

Allahabad HC ने पत्रकार पर दर्ज FIR पर लगाई रोक, स्कूल की बदहाली दिखाने पर हुई थी कार्रवाई

Odisha ने UAE में 2.10 लाख करोड़ के 14 MoU पर किए हस्ताक्षर

TMC चुनाव चिह्न और नाम विवाद: Election Commission ने 12 सितंबर को दोनों गुटों को दिल्ली बुलाया