महाराष्ट्र के हिंगोली में कोरोना के मद्देनजर एक से सात मार्च तक कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2021

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के हिंगोली में कोविड-19 के रोजाना मामलों में वृद्धि के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने एक से सात मार्च तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। राज्य में मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली में शनिवार को कोविड-19 के 46 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4083 हो गयी। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में महाराष्ट्र के 96 फीसदी लोगों की आमदनी में आई गिरावट: सर्वेक्षण 

हिंगोली के जिलाधिकारी रूचेश जायवंशी ने शनिवार शाम को जारी एक आदेश में कहा कि सोमवार को सुबह सात बजे कर्फ्यू लग जाएगा जो सात मार्च आधी रात तक जारी हरेगा। आदेश के अनुसार स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल एवं कार्यक्रम सभागार इस दौरान बंद रहेंगे जबकि बैंक केवल प्रशासनिक कार्य के लिए खुलेंगे। सरकारी कार्यालयों में कामकाज चलता रहेगा।

प्रमुख खबरें

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला

मयंक यादव का साथ नहीं छोड़ रही बुरी किस्मत! टी20 वर्ल्ड कप के लिए टिकट कटने से पहले ही बिगड़ गया खेल