महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नये मामले सामने आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

मुंबई| महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,37,221 हो गई जबकि महामारी से 24 और लोगों की मौत होने से मृतकों की 1,41,049 पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन से बचने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाएं : ठाकरे ने लोगों से कहा

बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 767 मामले दर्ज किये गये थे और इससे 28 लोगों की मौत हुई थी। राज्य के नौ जिलों और छह नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

मुंबई जिले में सबसे अधिक 220 मामले दर्ज किये गये और इसके बाद पुणे शहर में 89 मामले सामने आये।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने गलत इतिहास पढ़ाया कि भारत, महात्मा गांधी, नेहरु और इंदिरा की वजह से ही आजाद हुआ:चौहान

प्रमुख खबरें

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद

Ukraine पर रूसी हमलों में पांच लोगों की मौत, Putin ने यूरोपीय सैनिकों की तैनाती पर दी चेतावनी