Maharashtra: एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, जांच के बाद डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

By अंकित सिंह | Nov 30, 2024

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शनिवार को उनके पैतृक निवास सतारा में बुखार के कारण तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अपने पैतृक गांव पहुंचने के बाद वह बीमार पड़ गये। परिवार के डॉक्टर पार्टे ने कहा, शिंदे अब बेहतर हैं। डॉक्टर ने कहा, उन्हें 99 डिग्री सेल्सियस बुखार था और उन्हें सेलाइन दिया गया था, यह एक वायरल संक्रमण है, इसलिए उन्हें थोड़ी खांसी और सर्दी है।

इसे भी पढ़ें: 'सत्ता और धन का दुरुपयोग', शरद पवार का EVM में हेरफेर का आरोप, शिवसेना बोलीं- तब कहां थे...

इससे पहले, महाराष्ट्र के निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में सत्ता-साझाकरण समझौते पर चर्चा के लिए महायुति गठबंधन की बैठक से पहले गुरुवार रात नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुंबई से पहुंचे शिंदे सीधे शाह के कृष्ण मेनन मार्ग स्थित आवास पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से मौजूद थे। शिंदे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह द्वारा लिये गये फैसले का पालन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।