Maharashtra: डैमेज कंट्रोल में जुटी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एक और विज्ञापन किया गया प्रकाशित

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विज्ञापन पर मंगलवार को जारी हुए विवाद के बाद बुधवार को एक और विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मंगलवार को एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें दिखाया गया था कि शिंदे राज्य के शीर्ष राजनीतिक पद के लिए अपने डिप्टी देवेंद्र फडणवीस की तुलना में सबसे लोकप्रिय पसंद हैं।  

फिर हुई गलती

आज के विज्ञापन में एकनाथ शिंदे के साथ देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर भी छपी है। हालांकि, आज के विज्ञापन में सीएम के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक बार फिर गलती की है। सरकार जिस तस्वीर में लोगों का शुक्रिया अदा कर रही है, उसमें सिर्फ शिवसेना के मंत्री हैं, बीजेपी नेताओं को नजरअंदाज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हम मोदी जी के सैनिक हैं, एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत की लोकसभा सीट को लेकर शिवसेना-बीजेपी में क्यों मचा बवाल?

अजित पवार ने क्या कहा 

महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि मैंने आज तक अपने राजनीतिक जीवन में इस तरह का विज्ञापन नहीं देखा जो आज के अखबारों में देखा। विज्ञापन में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिंदे की फोटो थी। उन्होंने कहा कि वे (शिवसेना) कहते हैं कि वे बालासाहेब ठाकरे के सैनिक हैं, जबकि विज्ञापन से बालासाहेब ठाकरे और आनंद दीघे की तस्वीरें गायब थीं। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर