महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा ने की सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2019

मुंबई। सत्तारूढ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में विचार-विमर्श किया। 

इसे भी पढ़ें: बैंक करप्शन मामले में पवार का नाम आने पर आश्चर्य में अन्ना, कहा- मेरे सबूतों में नहीं था नाम

राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए और दोनों दल ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद संभाले।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा