महाराष्ट्र चुनाव: राहुल आये राफेल लाये, राजनाथ के फ्रांस दौरे पर तंज, कहा- एक दिन सच बताना पड़ेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहला राफेल लड़ाकू विमान लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ‘‘अचानक’’ फ्रांस जाने के मकसद पर शनिवार को सवाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को विवादास्पद सौदे में की गयी ‘‘गलतियों’’ का अपराधबोध हो रहा है। मुंबई के चांदिवली विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया। बैंक में हुए फर्जीवाड़े की वजह से लोगों के रकम निकालने पर सीमित पाबंदी लगायी गयी है।उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “ऐसा लगता है कि राफेल सौदा अब भी भाजपा को परेशान कर रहा है...(अगर नहीं) तो राजनाथ सिंह पहला लड़ाकू विमान ग्रहण करने के लिये फ्रांस क्यों गए?”चांदिवली में मौजूदा कांग्रेस विधायक नसीम खान का मुकाबला शिवसेना के दिलीप लांडे से है।  राहुल ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए राफेल सौदे में “अनियमितताओं” का आरोप लगाया था। 

इसे भी पढ़ें: युवा नौकरियां मांगते है तो सरकार उन्हें चांद देखने के लिए कहती है: राहुल

हाल ही में फ्रांस ने भारत को पहला राफेल विमान सौंपा था। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए थे। राहुल ने आरोप लगाया कि जिस तरह आजादी से पहले अंग्रेजों ने भारत को बांटा और लूटा, वैसा ही भाजपा कर रही है।  उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा भारत को बांट और लूट रही है, जैसा आजादी के पहले गोरों ने किया था। भाजपा नेता इन दिनों जहां भी जाते हैं, वे बांटते हैं और अशांति फैलाते हैं। ’’ भाजपा पर कुछ कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि वे भी देश को लूट रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘एक समय था जब अमेरिकी राष्ट्रपति कहते थे कि भारतीय अर्थव्यवस्था अमेरिकी अर्थव्यवस्था से मुकाबला कर सकती है। अब कोई नहीं कहता।’’

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र